मधुमेह होने का मुख्य कारण क्या है?HealthPlanet

Posted on Wed 30th Nov 2022 : 15:50

डायबिटीज के मुख्य कारण क्या होते है?

डायबिटीज या मधुमेह (Diabetes) आज विश्वभर में प्रभावित करने वाली एक बीमारी बन गई है | वैश्विक मधुमेह महामारी में 77 मिलियन मधुमेह रोगियों के साथ भारत, चीन के बाद दूसरे स्थान पर है। इन गुज़रे सालो मे डायबिटीज का वैश्विक प्रसार काफी बढ़ गया है | साल 2019 में मधुमेह के वैश्विक प्रसार ने 463 मिलियन लोगों को प्रभावित किया। इसी तेज़ी से अगर यह बीमारी लोगो को प्रभावित करती रही तो 2030 तक इसके 578 मिलियन लोगों तक पहुंचने की उम्मीद है। 2045 तक समान बढ़ते रुझानों के साथ, 700 मिलियन लोग मधुमेह से प्रभावित होंगे। ज़रूरत है कि सारी दुनिया मिल कर इस बीमरी से फतह पाने की कोशिश करे| डायबिटीज को नियंत्रण करके सही जीवन गुज़ारा जा सकता है | इसलिए ज़रूरत है की लोगो मे डायबिटीज के प्रति सही जागरूगता हो, सही उपचार के बारे मे जानकारी हो और इस बीमारी के साथ स्वस्थ जीवन जीने के सही मार्गदर्शन हो | इस आर्टिकल के ज़रिये जानिये डायबिटीज के मुख्य कारण (Cause of Diabetes in Hindi) |

मधुमेह (Diabetes) के कई मरीज़ो के सर्वे से मालूम हुआ की कई मरीज़ो को डायबिटीज के बारे मे कुछ भी नहीं मालूम था | ज्यादातर लोगो को कई शिकायत थी जो डायबिटीज के मुख्य लक्षण और कारण थे मगर जानकारी नही होने के कारण इन लोगो मे डायबिटीज देर से पहचानी गई | रिसर्च से मालूम होता है कि डायबिटीज का सही प्रबंधन (Diabetes Management) डायबिटीज के जल्दी पहचाने जाने पर और सही उपचार पर निर्भर करता है| इसलिए आवयश्कता है कि डायबिटीज की जल्द से जल्द मरीज़ों मे पहचान की जाये | इसके लिए जागरूगता और जानकारी बहुत ज़रूरी है | इस प्रकार, मधुमेह और इसके प्रबंधन के बारे में उचित जागरूकता आवश्यक है। यह आवश्यक है कि लोगों को मधुमेह के कारणों के बारे में शिक्षित (Educate) किया जाए ताकि वे कारणों (Causes) के बारे में रिपोर्ट कर सकें और शीघ्र निदान प्राप्त कर सकें।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info